अलक़ुदसुल अरबी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को इस्राईली प्रधानमंत्री नेफ़्ताली बेनेत के अमरीका दौरे के अवसर पर उनके विरुद्ध प्रदर्शन हुआ और प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को वाइट हाऊस के सामने जमा होकर इस्राईली प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाइडन, एक अपरथाइड सरकार का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
अमरीकी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेफ़्ताली बेनेत का यह दौरा शांति के लिए अंजाम नहीं पा रहा है बल्कि इसका मक़सद, फ़िलिस्तीनियों और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की क़ीमत पर इस्राईली सरकार को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन पर प्रतिबंध लगाने और इस ग़ैर क़ानूनी सरकार के हाथों फ़िलिस्तीनियों का जातीय सफ़ाया रोकने की मांग की।
इस्राईली प्रधानमंत्री नेफ़्ताली बेनेत जो इस समय अमरीका के दौरे पर हैं, गुरूवार को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाक़ात करने वाले थे लेकिन काबुल एयरपोर्ट धमाके की वजह से उनकी मुलाक़ात शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।