11 जुलाई 2021 - 19:04
सीरिया के फ़िलिस्तीनी कैंपों में रहने वाले फ़िलिस्तीनियों की ओर से भेजे गए संदेश की वरिष्ठ नेता की ओर से सराहना

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने सीरिया के फ़िलिस्तीनी कैंपों में रहने वाले फ़िलिस्तीनियों की ओर से भेजे गए संदेश की सराहना की है।

वरिष्ठ नेता के अन्तर्राष्ट्रीय संचार विभाग के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम मोहसिन क़ुम्मी ने ईरान-फ़िलिस्तीन मैत्री गुट के प्रमुख मुहम्म अलबुहैसी को भेजे पत्र में वरिष्ठ नेता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए लिखा है कि बैतुल मुक़द्दस की तलवार नामक कार्यवाही, प्रतिरोध मोर्चे की शक्ति का छोटा सा नमूना थी।

उन्होंने आगे लिखा कि मस्जिदुल अक़सा और बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा के लिए फ़िलिस्तीनियों के कड़े प्रतिरोध ने पुनः सिद्ध कर दिया कि ज़ायोनी शासन के ज़ोर-ज़बरदस्ती के दिन लद चुके हैं।

वरिष्ठ नेता के अन्तर्राष्ट्रीय संचार विभाग के प्रमुख के पत्र में आया है कि बैतुल मुक़द्दस पर क़ब्ज़ा करने वालों की पराजय और फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी का ज़माना अब बहुत निकट आ चुका है।