भागवत ने रविवार को कहा था कि अगर कोई हिंदू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वह हिंदू नहीं है। गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वे हिंदुत्व के ख़िलाफ़ हैं। ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए।
गौ-हत्या के आरोपों में मुसलमानों की लिंचिंग और बेरहमी से पिटाई की वीडियो फ़ुटेज दुनिया भर में वायरल होने के बाद हिंदुत्व की हो रही बदमानी से बचने के लिए जहां आरएसएस प्रमुख देश के मुसलमानों के प्रति नर्म रवैया दिखाना चाह रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयान देकर साबित कर दिया कि धर्म के नाम पर जो ज़हर लोगों के दिमाग़ों में घोला गया है, अब वह इतनी जल्द और आसानी से साफ़ होने वाला नहीं है।
हरियाणा के गुरुग्राम में हुई महापंचायत में बीजेपी नेता अमू ने कहा कि अगर वे (मुसलमान) अपनी दाढ़ी काटना जानते हैं, तो हम जानते हैं कि उनका गला कैसे काटा जाएगा।
उन्होंने महापंचायत में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो इन लोगों के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव पास करें ताकि उन्हें देश से बाहर फेंक दिया जाए और सभी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएं।