मुहम्मद मुख़बिर ने इस संदर्भ में कार्यक्रम का एलान करते हुए कहा कि वैक्सीन का उत्पादन जारी है और हम वैक्सीन की डोज़ जमा कर रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति मिलते ही वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे।
मुहम्मद मुख़बिर ने बताया के वैक्सीन के ट्रायल के तीनों चरण पूरे कर लिए गए हैं और वैक्सीन का नतीजा बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि अब तक के नतीजों को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि जून महीने में बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि हम आठ लाख डोज़ का उत्पादन कर चुके हैं लेकिन चूंकि अभी इसके आम इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिली है इसलिए हमने वैक्सीन के उत्पादन की रफ़तार कम कर दी है क्योंकि वैक्सीन का भंडारण भी अपने आप में एक ख़ास विषय है। उन्होंने बताया कि हम अनुमति मिल जाने के बाद एक से डेढ़ महीने के भीतर चालीस से पचास लाख डोज़ का उत्पादन कर सकते हैं।