लाॅयड आस्टिन के साथ मुलाक़ात में नेतनयाहू ने कहा कि ईरान अब भी अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखे हुए है।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने दावा किया कि हम ईरान को, उन्हीं के कथनानुसार, परमाणु हथियारों से संपन्न नहीं होने देंगे। नेतनयाहू का दावा यह भी था कि ईरान, विश्व और हमारे लिए गंभीर ख़तरा है।
इस भेंटवार्ता में अमरीका के रक्षामंत्री लाॅयड आस्टिन ने अपने देश की ओर से इस्राईल की सुरक्षा को सुनश्चित बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हम इस्राईल की सुरक्षा को बनाए रखने के प्रयास जारी रखेंगे। इसी के साथ अमरीकी रक्षामंत्री का कहना था कि मुझको विश्वास है कि हम साथ मिलकर क्षेत्र में स्थाई शांति के लिए रास्ता निकाल सकते हैं।