साबेरीन न्यूज़ ने रविवार को बताया है कि आज जद्दा नगर में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं जिसके तुरंत बाद यह घोषणा की गई कि नगर के हवाई अड्डे की गतिविधियां रोकी जा रही हैं।
इस घोषणा में कहा गया कि यमनियों के हमलों के कारण जद्दा हवाई अड्डे की सारी गतिविधियां रोकी जा रही हैं। इसी सूत्र के अनुसार आज आठ घंटों के बीच जद्दा में दूसरी बार भीषण विस्फोट की आवाज़ें सुनी गईं। संचार माध्यमों द्वारा इस सूचना के आम हो जाने के बाद सऊदी संचार माध्यमों ने भी बताया कि आज आठ हवाई हमले हुए हैं। यह बात सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी की ओर से कही गई। हालांकि यमन के क्रांतिकारी बलों की ओर से इस समय तक कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की गई थी।
इसी बीच यह भी सूचना है कि सऊदी अरब युद्धक विमानों ने आज दोपहर में सनआ के अन्नहज़ा पर पांच बार और दो बार अतान नामक क्षेत्रों पर बमबारी की। पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी गठबंधन के विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर कई बार बमबारी की है।