अमरीका की कैपिटल पुलिस प्रमुख योगानंद पिटमैन ने कहा कि अतिवादी संसद की इमारत पर हमला करने के साथ ही कुछ सांसदों की हत्या भी करना चाहते हैं।
एनबीसी न्यूज़ के अनुसार पिटमैन ने कहा कि ट्रम्प के समर्थक अतिवादी जिन्होंने विगत में संसद पर हमला किया था वे अब कुछ सांसदों की हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह अतिवादी जो बाइडेन के उस संबोधन में एसा करना चाहते हैं जो वे कांग्रेस में देंगे। रिपोर्टों के अनुसार यह अतिवादी विस्फोट करने की चेष्टा में भी हैं। हालांकि अभी तक बाइडेन के भाषण की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। योगानंद पिटमैन का कहना है कि कांग्रेस की इमारत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
याद रहे कि, ट्रम्प के समर्थकों ने राष्ट्रपति चुनाव में धांधली और ट्रम्प की जीत का दावा करते हुए 6 जनवरी को अमेरिकी संसद पर हमला कर दिया था। इस हमले में जहां दर्जनों लोग घायल हुए थे वहीं 6 लोगों की मौत भी हो गई थी।