ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी, भारत के अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर भारत यात्रा के दौरान हिंद महासागर के तटवर्ती देशों के रक्षामंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।
ईरान के रक्षा मंत्री इसी प्रकार बेंगलूरु में रक्षा प्रदर्शनों के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
इस यात्रा का उद्देश्य, इस्लामी गणतंत्र ईरान और भारत के बीच राजनीति, सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।