भारत के हज़ारों किसानों ने सरकार के तीन विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल क़िले पर धावा बोल दिया। इस बीच लाल क़िले पर ख़ालिस्तान का ध्वज भी लहरा दिया गया। इस पूरी उथल पुथल के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़पें भी हुईं।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी और कई जगहों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस की शेलिंग की।
सरकार के विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दूसरे महीने भी प्रदर्शन जारी है और इस अवसर पर किसान प्रदर्शनकारी राजधानी दिल्ली में घुस गए।
दिल्ली के अलावा बंगलुरू, मुंबई और अन्य कई शहरों में भी किसानों ने प्रदर्शन किए और सरकार से मांग की कि वह क़ानून वापस ले।