डाॅक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को ईलाम, हमदान और पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांतों में पेट्रोकेमिकल की कई राष्ट्रीय योजनाओं के उद्घाटन के समारोह में वीडियो लिंक के माध्यम से भाषण करते हुए कहा कि प्रतिबंधों के दौरान पूरा ईरान एक बहुत बड़ी आर्थिक वर्कशाॅप में बदल गया जिसमें सभी उपस्थित हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज ईरान की राष्ट्रीय शक्ति सामने आ गई है और बड़ी बड़ी उपलब्धियों के लिए सभी एक दूसरे के कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं, कहा कि देश के महान पेट्रोकेमिकल उद्योग की राष्ट्रीय योजनाओं का उद्घाटन, उद्योग समेत सभी मैदानों में ईरानी राष्ट्र की सफलताओं का चिन्ह है।
ईरान के राष्ट्रपति ने देश में आर्थिक युद्ध का मुक़ाबला करने वाले कमांडरों को बधाई देते हुए कहा कि ईरान द्वारा तैयार की गईं पेट्रोकेमिकल परियोजनाएं, विश्व साम्राज्य पर कड़े प्रहार के समान हैं जिसने ईरानी उद्योग को ठप्प करने की बड़ी कोशिश की है। डाॅक्टर हसन रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आर्थिक युद्ध की आयु पूरी हो चुकी है और जिसने इस युद्ध की दुष्टतापूर्ण कमान संभाल रखी थी वह अपनी राजनैतिक उम्र की समाप्ति पर है, कहा कि ईरानी राष्ट्र इतिहास में हमेशा जीवित व गौरवान्वित रहेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक युद्ध में दुश्मन कई लक्ष्य हासिल करना चाह रहा था लेकिन तेल व बैंकिंग के क्षेत्र दुश्मन की बमबारी का हर दिन निशाना बन रहे थे मगर जनता के प्रतिरोध और विशेषज्ञों के अथक प्रयासों से देश इस चरण से निकल गया है।