शनिवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा कि सूडान को लेकर व्हाइट हाउस की घोषणा, इससे अधिक प्रतीकात्मक नहीं हो सकती। पर्याप्त मुआवज़ा देने और फ़िलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचारों की ओर से आंखें बंद करने के बदले, आपको तथाकथित आतंकवाद की काली सूची से हटा दिया जाएगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना था कि स्पष्ट रूप से यह सूची भी, आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमरीका की लड़ाई की तरह नक़ली है।
ग़ौरतलब है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि सूडान और इस्राईल संबंधों का सामान्य बनाने का समझौता करने जा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने सूडान का नाम ब्लैक लिस्ट से निकालने के लिए कांग्रेस को सूचना दे दी है।