25 सितंबर 2020 - 18:35
ट्रम्प की नीतियां मज़बूत बना रही हैं ईरान कोः अमरीकी सीनेटर

डेमोक्रेट्स सीनेटरों ने यह बात मानी है कि ट्रम्प की नीतियों ने ईरान को मज़बूत किया है।

इस बात को डेमोक्रेट्स सीनेटरों ने भी स्वीकार किया है कि ट्रम्प की नीतियों ने ईरान को मज़बूत किया है जबकि अमरीका इससे अलग-थलग पड़ गया है।

अलमाॅनीटर वेबसाइट के अनुसार अमरीकी सीनेट की विदेशी संबन्धों की समिति की बैठक में डेमोक्रेट्स सीनेटरों  ने तेहरान के बारे में वाशिग्टन की नीतियों की कड़ी आलोचना की।  यह बैठक ईरान के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत की उपस्थिति में हुई।  इस बैठक में क्रिस मर्फ़ी ने ईरान और सीरिया के संबन्धों की ओर संकेत किया।  फिर उन्होंने यमन के अंसारुल्लाह को की जाने वाली सहायता की ओर संकेत करते हुए कहा कि बराक ओबामा के शासनकाल की तुलना में वर्तमान समय में ईरान, पश्चिम एशिया में अधिक सशक्त हुआ है।  मैरीलैंड के सीनेटर ने ईरान को लेकर अमरीका और यूरोप के बिगड़ते संबन्धों के बारे में कहा कि परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकलकर ट्रम्प ने स्वयं ही यूरोप को हमसे दूर कर दिया।