22 सितंबर 2020 - 17:18
अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के पार, ट्रम्प ने ख़ुद को दिया A+

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने देश में कोरोना से मुक़ाबले के लिए किए गए उपायों के लिए ख़ुद को A+ नम्बर दिए हैं।

एबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रम्प ने ख़ुद को A+ नम्बर ऐसी स्थिति में दिए हैं, जब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख से ज़्यादा हो गई है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियों के आलोचकों का कहना है कि उनकी ग़लत नीतियों के कारण, अमरीका में कोरोना महामारी ने जहां विश्व में सबसे ज़्यादा क़ुर्बानियां ली हैं, वहीं अर्थव्यवस्था को भी चौपट करके रख दिया है। इसके अलावा, ट्रम्प कई दिनों तक इस वायरस के वजूद का या उसके घातक होने का इनकार करते रहे।

आलोचकों का कहना है कि कोरोना के मुक़ाबले में ट्रम्प का सिर्फ़ एक ही कारनामा है और वह यह है कि जब देश में मरने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंच गई, तो उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दे दिया। 

अमरीका में अब तक कोरोना के 70 लाख 4 हज़ार केस सामने आ चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है।