20 अगस्त 2020 - 14:06
रूस के अपोज़ीशन लीडर को दिया गया ज़हर, हवाई जहाज़ को करनी पड़ी अपात लैंडिंग

रूस में राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन के विरोधी और अपोज़ीशन लीडर नावाल्नी की प्रवक्ता ने कहा है कि विपक्षी नेता को ज़हर दे दिया गया जिसके कारण साइबेरिया से मास्को जाते समय उनके विमान को बीच में अपात लैंडिंग करनी पड़ी।

नावाल्नी को राष्ट्रपति पुतीन के आलोचक के रूप में जाना जाता है और वह देश के वरिष्ठ अधिकारियों के ख़िलाफ़ भ्रशष्टाचार के मामलों में अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं।

रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी की प्रवक्ता कीरा यारमिश ने बताया कि वह विमान में  अचानक बीमार पड़ गए और इस समय कोमा में हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हमें लगता है कि नावाल्नी को चाय में ज़हर दे दिया गया क्योंकि सुबह उन्होंने केवल चाय पी थी।