27 जुलाई 2020 - 13:50
इस्राईल के ख़िलाफ़ हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही, इस्राईल में हड़कंप, नागरिकों से कहा घरों से बाहर नहीं निकलें

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सोमवार को अवैध अधिकृत इलाक़े शाबा फ़ार्म्स में जवाबी कार्यवाही की है, जिसके जवाब में इस्राईली सेना ने भी फ़ायरिंग की है।

इस्राईल के चैनल-12 ने भी सीमा पर इस्राईली सैनिकों और हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच फ़ायरिंग की ख़बर की पुष्टि की है। इस्राईली टीवी चैनल का कहना है कि सीमा पर धमाकों की आवाज़ें भी सुनी जा रही हैं।

मिडिल ईस्ट आई ने लेबनानी अख़बार जेली स्टार के हवाले से बताया है कि हिज़्बुल्लाह ने हाल ही में सीरिया में इस्राईली हमले में शहीद होने वाले अपने एक सदस्य का बदला लेने के लिए ज़ोयनी शासन के ख़िलाफ़ यह कार्यवाही की है।

इस्राईली सेना ने हिज़्बुल्लाह के साथ झड़पें होने की पुष्टि की है और इस्राईली नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

इस्राईली टीवी चैनल का कहना है कि हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने इस्राईली सेना की एक टुकड़ी को निशाना बनाया है।

हालांकि अभी तक हिज़्बुल्लाह ने इस जवाबी कार्यवाही के बारे में औपचारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है और इस संबंध में सभी ख़बरें इस्राईली स्रोतों से सामने आ रही हैं।