17 जुलाई 2020 - 18:31
हम पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंधों मे विश्वास रखते हैं, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की नीति और रुझान , क्षेत्र विशेष कर पड़ोसी देशों के साथ संतुलित और गहरे संबंध रखने पर आधारित है।

सैयद अब्बास मूसवी ने  कहा कि हमारा मानना है कि इलाक़े की जनता और सरकारें जितना एक दूसरे से निकट होंगी उतना ही इलाक़े और पड़ोसियों को फायदा होगा। 

उन्होंने बल दिया कि पड़ोसी देशों के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और धार्मिक संबंधों में विस्तार से इलाक़े के मित्र देशों में फूट डालने की  दुश्मनों विशेष कर अमरीका व इस्राईल की साज़िश नाकाम हो जाएगी। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की विचारधारा आदर्शवादी है और ईरान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में प्रभावशाली देश है, कहा कि इसी वजह से हमारे दुश्मन भी हैं अगर हम साधारण और प्रभावहीन देश होते तो हमारे खिलाफ इतनी अधिक शत्रुता नहीं होती।