16 जुलाई 2020 - 12:37
कब और क्यों ईरान के खिलाफ अमरीका व इस्राईल युद्ध शुरु करने वाले हैं? कैसा होगा ईरान  का जवाब? बताया रायुल यौम ने

लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र रायुल यौम ने हालिया दिनों में ईरान और अमरीका में घटने वाली कुछ घटनाओं का गहरायी के साथ जायज़ा लिया है, नतीजा चौंकाने वाला है।

ईरान के  नतन्ज़  परमाणु प्रतिष्ठान में अज्ञात कारणों से दुर्घटना और बड़े नुक़सान के बाद अब ईरानी मीडिया ने बताया है कि बुधवार को बूशहर बंदरगाह में आग लग गयी जिससे कम से कम 7 जहाज़ों को नुक़सान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    इस मामले में भी इस्राईल को ही ज़िम्मेदार समझा जा रहा है जिसने सीरिया में ईरान की उपस्थिति को खत्म करने में नाकामी के बाद आजकल ईरान के भीतर साइबर अटैक बढ़ा दिये हैं जिसका अर्थ यह है कि इस्राईल युद्ध को ईरान के भीतर ले जा रहा है।

    यह तो निश्चित है कि अगर इन घटनाओं के पीछे इस्राईल है तो उसे डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार की ओर से ग्रीन सिगनल मिल चुका है जैसा कि याहू न्यूज़ की वेबसाइट पर भी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीकी सरकार ने सीआईए को अधिक अधिकार देते हुए उसे रूस, ईरान और उत्तरी कोरिया के हितों के खिलाफ हमले के लिए हरी झंडी दे दी है।

    न्यूयार्क टाइम्ज़ सहित अमरीका के कई समाचार पत्रों ने  अमरीका के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के हवाले से लिखा है कि नतन्ज़ परमाणु प्रतिष्ठान पर हमले के पीछे इस्राईल का हाथ है जैसा कि ईरान के अन्य आर्थिक केन्द्रों में लगने वाली आग के पीछे भी उसका ही हाथ है।

  ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव और वरिष्ठ नेता से निकट शक्तिशाली हस्ती समझे जाने वाले मोहसिन रज़ाई ने पत्रकार सम्मेलन में स्पष्ट किया है कि कुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या का बदला शुरु हो चुका है और वह उसी समय खत्म होगा जब इलाक़े के अमरीकी सैनिक निकल जाएंगे और जनरल सुलैमानी की जगह कुद्स ब्रिगेड की कमान संभालने वाले जनरल क़ाआनी ने कहा है कि इस्राईल व अमरीका के बुरे और कड़े दिन आने वाले हैं।

    हमें यह यकीन से नही कह सकते कि इन बयानों से यह अर्थ निकाला जा सकता है कि सन डियागो में अमरीकी नौसेना के विमान वाहक पोत में लगने वाली आग के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है इसके साथ ही इस बात में भी शंका है कि यह किसी साइबर अटैक का परिणाम हो लेकिन बहुत से सूत्रों ने, दो महीने पहले इस्राईल के वाटर सप्लाई सिस्टम पर साइबर अटैक के मद्दे नज़र, इस संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं।

    ईरान में बार बार लगने वाली आग और खास तौर पर परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाना ईरानी नेताओं के संयम के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही कड़े प्रतिबंधों का सामना कर रही ईरानी जनता के सामने भी उन्हें जवाब देना होता है इस लिए बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि इस्राईल की इन हरकतों का ईरान बहुत जल्दी और दर्दनाक जवाब देने वाला है क्योंकि खामोशी और टकराव से बचाव की कोशिश सीरिया की ही तरह अधिक हमलों के लिए इस्राईल के दुस्साहस में वृद्धि का कारण बनेगी।

    लेबनान में ईरान से निकट सूत्रों ने रायुलयौम को बताया है कि ईरान उसके घटक, आजकल एक व्यापक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और अमरीका तथा इस्राईल की हरकतों का जवाब देने का फैसला हो चुका है अलबत्ता यह नहीं पता कि कब और कहां जवाब दिया जाएगा? वैसे यह समझना कोई मुश्किल काम नहीं है।

    राष्ट्रपति ट्रम्प एक ऐसा युद्ध चाहते हैं जिसकी वजह से कोरोना पर अंकुश लगाने और चीन के बढ़ते खतरे को रोकने में उनकी नाकामी की ओर से अमरीकी मतदाताओं का ध्यान हट जाए ताकि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत की संभावना बढ़ जाए। यही स्थिति इस्राईल में भी है और नेतेन्याहू अनगिनत आंतरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं इसी लिए इस बात की संभावना है कि ईरान के खिलाफ इसी गर्मी में सीमित या व्यापक युद्ध शुरु कर दिया जाए। Q.A. साभार, रायुल यौम, लेखक के विचारों से पार्स टूडे का सहमत होना ज़रूरी नहीं।