प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत के विदेशमंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी करके चीन के साथ सीमावर्ती तनाव और मतभेद के बारे में सहमति के दावे का खंडन करते हुए कहा कि केवल यह सहमति बनी है कि दऔोनों देशों की सेनाएं गलवान घाटी के सीमावर्ती क्षेत्र से 600 किलोमीटर पीछे हट जाएं।
भारतीय विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि थोड़े समय के लिए हटने का अर्थ, भारत और चीन के बीच व्यापक समझौता नहीं है और विवाद को ख़त्म करने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता का क्रम जारी रहेगा।
ज्ञात रहे कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख़ की गलवान घाटी में सैन्य झड़प हो गयी थी जिसमें भारत के 20 सैनिक मारे गये थे।
वर्ष 2003 से अब तक भारत और चीन के बीच सीमावर्ती विवाद को सुलझाने के लिए 20 बार से अधिक वार्ताएं हो चुकी हैं जिनका कोई परिणाम नहीं निकला।