संयुक्त राष्ट्र संघ में तैनात रूस के स्थाई राजदूत वेस्ले नेबेन्ज़ा ने रूसी समाचार एजेन्सी तास के साथ बात करते हुए कहा कि ईरान विरोधी हथियारों के प्रतिबंधों की समयावधि में वृद्धि, परमाणु समझौते की समाप्ति का कारण बनेगी।
रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों में विस्तार के प्रस्ताव की मंज़ूरी से समग्र परमाणु समझौते की समाप्ति हो जाएगी।
वेस्ले नेबेन्ज़ा ने कहा कि हमने अपने अमरीकी भागीदारियों को आरंभ ही में बता दिया था कि वह इस प्रकार का प्रस्ताव पास नहीं कर सकते।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी लॉबी और अमरीका, ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की अवधि में विस्तार की भरपूर कोशिश कर रहे हैं जबकि ईरान, रूस और चीन ने इसका कड़ाई से विरोध किया है।