15 अक्टूबर 2026 - 17:01
यमन सेना की अरामको के शेयरधारकों को चेतावनी, कहा- नुकसान से बचने के लिए शेयर बेच दें

एक सैन्य सूत्र ने अरामको के सभी शेयरधारकों से अपील की कि वे आने वाले दिनों में बड़े वित्तीय नुकसान से बचने के लिए अपने शेयर बेचने पर विचार करें।

सन‌आ: यमन के एक सैन्य अधिकारी ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के शेयरधारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे संभावित आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने शेयर बेच दें।

समाचार एजेंसी ‘सबा’ से बातचीत में एक सैन्य सूत्र ने अरामको के सभी शेयरधारकों से अपील की कि वे आने वाले दिनों में बड़े वित्तीय नुकसान से बचने के लिए अपने शेयर बेचने पर विचार करें।

यमन की सेना के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने आज एक बयान जारी कर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, आम नागरिकों और हवाई अड्डों के कर्मचारियों से तुरंत एयरपोर्ट खाली करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि ये स्थान अब वैध सैन्य निशाने बन गए हैं।

यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी रणनीति ‘घेराबंदी के बदले घेराबंदी’ और ‘तनाव बढ़ाने के बदले तनाव बढ़ाने’ के सिद्धांत पर आधारित है।

उन्होंने सऊदी समर्थित लड़ाकों के जमावड़े को निशाना बनाने की भी चेतावनी दी। बयान के मुताबिक, यमन पर हमले बंद होने और देश की घेराबंदी पूरी तरह हटाए जाने तक यह रुख जारी रहेगा।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha