अलमसीरा टीवी चैनल के मुताबिक़, यमन के स्वास्थ्य मंत्री ताहा अलमुतवक्किल ने रविवार को बताया कि इस दौरान सऊदी गठबंधन ने सैकड़ों एम्बुलेंसों को भी निशाना बनाया, जिसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए।
उन्होंने सऊदी गठबंधन के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों की हालत को बहुत ही दर्दनाक बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वालों को मेडिकल फ़ैसिलिटी नहीं मिल पा रही है।
यमन के स्वास्थ्य मंत्री ताहा अलमुतवक्किल ने कहा कि यूएन की ओर से मेडिकल एयरलिफ़्ट का होना न होना बराबर है, क्योंकि अब तक सिर्फ़ 50 मरीज़ों को बाहर भेज पाया है, जबकि यमन में ऐसे मरीज़ों की तादाद हज़ारों में है जिन्हें विदेश में इलाज की ज़रूरत है।
ग़ौरतलब है कि यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल में सऊदी गठबंधन को यूएन की उस लिस्ट से निकाल दिया है, जो बाल अधिकार हनन और बाल मृत्यु से संबंधित है।