20 मई 2020 - 12:45
अमरीका की धमकी के बाद ईरान का करारा जवाबः हम फ़ार्स खाड़ी में अपना मिशन इसी रूप में जारी रखेंगे!

अमरीकी सेना की ओर से जारी की गई वार्निंग के बाद इस्लामी गणतंत्र ईरान के सैनिक अधिकारी ने कहा है कि ईरान की नौसेना फ़ार्स खाड़ी और ओमान खाड़ी के इलाक़े में पेशावर अंदाज़ में उसी रूप से अपना मिशन जारी रखेगी जिस तरह अब तक यह मिशन अंजाम दे रही थी।

अमरीकी नौसेना ने धमकीपूर्ण बयान में कहा है कि सभी नौकाएं उसके युद्धक जहाज़ों से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर रहें और यदि किसी नौका ने 100 मीटर की सीमा पार करने की कोशिश की तो उस पर सैनिक कार्यवाही की जा सकती है।

ईरानी छात्रों की न्यूज़ एजेंसी इसना ने ईरान के वरिष्ठ सैनिक अधिकारी की यह प्रतिक्रिया अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है कि किसी भी प्रकार की धमकी का कोई असर नहीं होने वाला है ईरानी नौसेना अपना काम करती रहेगी।

गत 22 अप्रैल को अमरीकी नौसेना ने कहा था कि ईरानी युद्धक नौकाओं ने उसके युद्धपोत को फ़ार्स खाड़ी में घेर लिया था और ख़तरनाक रूप से युद्धपोत के क़रीब आ गई थीं। इसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अमरीकी नौसेना के युद्धपोतों के क़रीब आने वाली ईरानी नौकाओं पर हमला कर दिया जाएगा।