इराक़ के नये प्रधानमंत्री मुस्तफा अलकाज़ेमी ने इस भेंट में आर्थिक व सुरक्षा क्षेत्र में समन्वय व सहयोग की आवश्यकता और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और दोनों देशों के मध्य स्ट्रेटिक वार्ता की तैयारी पर बल देते हुए कहा कि इराक़ अन्य देशों का अखाड़ा और मित्र व पड़ोसी देशों पर हमले का ठिकाना कभी नहीं बनेगा।
इस भेंट में अमरीकी राजदूत ने संसद में विश्वास मत प्राप्त करने पर अलकाज़ेमी को बधाई दी।
उन्होंने दावा किया कि अमरीका सभी क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक क्षेत्रों में और कोरोना से मुकाबले में इराक़ की भरपूर मदद पर तैयार है।
याद रहे पिछले गुरुवार को अलकाज़मी के मंत्रिमंडल को इराकी संसद में विश्वास मत प्राप्त हुआ जिसके बाद इस देश में कई महीनों से चल रहे राजनीतिक संकट का अंत हो गया।