14 अप्रैल 2020 - 22:55
देश में कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लाकडाउन में फंसे ग़रीब मोमेनीन को राशन वितरित करने में अहलेबैत(अ.स.)फाऊंडेशन का सराहनीय कद

देश में कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लाकडाउन में फंसे ग़रीब मोमेनीन को राशन वितरित करने में अहलेबैत(अ.स.)फाऊंडेशन का सराहनीय कदम

भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण वर्तमान में पूरा देश लाकडाउन है और देश के लोग अपने घरों में बंद हैं।

मौजूदा कठिन परिस्थितियों में,लाखों ग़रीब मज़दूर जो अपनी दैनिक आय से जीवनयापन करते हैं और लाकडाउन की वजह से सबका व्यवसाय बंद है सारी जनता अपने अपने घरों में क़ैद हैं और लोगों के लिए रोजाना का राशन खर्चा मुहैया करना मुश्किल हो गया है लिहाजा इस परिस्थिति को देखते हुए अहलेबैत फ़ाउन्डेशन इंडिया के(महासचिव) हुज्जत अल-इस्लाम वल-मुसलेमीन सय्यद सरवर अब्बास नक़वी ने देश के विभिन्न हिस्सों में गरीब शिया मोमेनीन को राशन और आर्थिक सहायता वितरित की है।

मौलाना सय्यद सरवर अब्बास नकवी ने कहा कि राशन वितरण का कार्य देश की मोख़तलिफ़ जगहों पर पूरे लाकडाउन और फिर रमज़ान के पवित्र महीने के अंत तक जारी रहे गा।

राशन वितरण के कार्य को फ़ाउन्डेशन के मकामी ज़िम्मेदार सदस्य सय्यद मासूम रज़ा,सय्यद नफ़ीस हैदर, सय्यद फजीलत हुसैन,सय्यद नवील अब्बास,सय्यद अहमद अब्बास ने बख़ूबी अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि अहलेबैत(अ,स) फ़ाउन्डेशन पिछले बारा वर्षों से भारत के अधिकांश हिस्सों में इलमी, मज़हबी,और आर्थिक सेवाएं करता चला आ रहा है। इस अज़ीम मज़हबी इदारे की स्थापना सन् 2008 में हुज्जत अल-इस्लाम वल-मुसलेमीन मौलाना सय्यद सरवर अब्बास नक़वी ने की।

...............

300