तेहरान में रेड क्रॉस के मुख्यालय की प्रमुख बार्बरा रिज़ोली ने ईरान की रेड क्रेसेंट सोसायटी के प्रमुख करीम हिम्मती से मुलाक़ात में, ईरान को दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के आयात पर पाबंदी के असर पर चिंता जताते हुए, मांग की कि दवाओं को पाबंदी के दायरे से अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि दवा के पैसे, बैंकिंग चैनल से पहुंचाने में मुश्किल आ रही है।
रिज़ोली ने कहा कि रेड क्रॉस तेहरान में रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट संघ के सहयोग से जनेवा में कमेटी के अध्यक्ष के स्तर पर पूरी कोशिश करेगा कि ईरान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए वित्तीय तंत्र क़ायम हो जाए।