ज़ायोनी शासन के सूत्रों ने गुरुवार को रिपोर्ट दी है कि ज़ायोनी स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना में ग्रस्त हो गये और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार अब राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेनयामीन नेतेनयाहू के सलाहकार मीर बिन शबस और स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल मूशे बार सीमान तूफ़ सहित कई सीनियर ज़ायोनी अधिकारी कोरोना में ग्रस्त हैं और क्वारंटाइन में जीवन बिता रहे हैं।
ज़ायोनी शासन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद नेतेनयाहू और उनके सलाहकार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया था और उनके टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन से स्वतंत्र कर दिया गया।