30 मार्च 2020 - 13:29
कोरोना का ख़तरनाक आर्थिक प्रभाव, एशियाई मंडियों में तेल के दाम में भारी गिरावट

एशिया की तेल मंडियों में कच्चे तेल के दाम में अभूतपूर्व कमी हुई है और कोरोना का संकट बढ़ने के बाद अन्य मंडियों की तुलना में एशियाई तेल मंडियों में भारी गिरावट आई है।

सिंगापुर से फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को होने वाले लेन-देन में अमरीकी कच्चे तेल के हर बैरल में पांच दशमलव तीन प्रतिशत की कमी आई और वह 20 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। उत्तरी सागर के ब्रेन्ट कच्चे तेल की क़ीमत में साढ़े छः प्रतिशत की कमी आई और वह 23 डाॅलर प्रति बैरल के हिसाब से बेचा गया जो पिछले 17 बरसों में सबसे कम क़ीमत है।

 

कच्चे तेल की क़ीमत में यह भारी कमी ऐसे समय में हो रही है जब पिछले दो महीनों से कोरोना वायरस का फैलाव बहुत अधिक बढ़ गया है और इसके चलते देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुक़सान पहुंच रहा है। इस समय दुनिया के 199 देशों में कोविड-19 नामक यह वायरस फैल चुका है और अब तक लगभग साढ़े सात लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।