25 मार्च 2020 - 12:56
कोरोना से इस्राईल में ख़ौफ़, वेंटीलेटर मशीनों की भारी कमी, अरब देशों और अमरीका से तेल अबीब ने मांगी मदद, सैनिकों में भी फैल रहा

कोरोना वायरस के कारण इस्राईल में ख़ौफ़ फैल गया है और इस्राईल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि इस्राईलियों की छह मिलियन की आबादी में कम से कम एक मिलियन लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।

मंगलवार की शाम इस्राईली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि चिकित्सा उपकरणों की कमी पड़ गई है इसलिए अमरीका और अरब देशों से वेंटीलेटर तथा अन्य उकपरण ख़रीदने के लिए मोसाद के चीफ़ यूसी कोहीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मायर बेन शबात के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है।

अरब देशों और अमरीका से 10 हज़ार वेंटीलेटर मशीनें ख़रीदने की योजना बनाई गई है क्योंकि इस समय इस्राईल के पास कुल 3 हज़ार वेंटीलेटर मशीनें हैं लेकिन अगर कोरोना वायरस के फैलाव की वर्तमान रफ़तार बनी रही तो बहुत जल्द गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

इस्राईल के चैनल 13 ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि अपातकालीन भंडार में अब केवल 50 वेंटीलेटर मशीनें बची हैं शेष मशीनें अलग अलग इलाक़ों में भेज दी गई हैं।

इस्राईल में अब तक 1930 कोरोना संक्रमित हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और 34 की हालत नाज़ुक है।

इस्राईल की चिंता इस बात से बढ़ गई है कि सैनिकों के बीच कोरोना फैल गया है और अब तक 27 सैनिक कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं।