6 मार्च 2020 - 14:26
इदलिब की लड़ाई का मुद्दा, एक दूसरे पर टूट पड़े तुर्क सांसद, चले लात और घूंसे

सीरिया के इलाक़े इदलिब में जारी लड़ाई के मुद्दे पर तुर्क संसद में जमकर हंगामा हुआ और सांसदों ने एक दूसरे पर लात और घूंसे बरसाए।

सत्ताधारी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी और विपक्ष के सांसदों के बीच इदलिब में चल रही लड़ाई के मुद्दे पर ज़ोरदार बहस हुई जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए और मार पीट शुरू कर दी।

विपक्षी नेता इंजीन ओज़कोत्श ने राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान की नीतियों की कड़ी आलोचना की जिसके चलते माहौल गर्म हो गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अर्दोग़ान की नज़र में तुर्क सैनिकों का कोई महत्व और सम्मान नही है वह एयर कवर के बग़ैर ही सैनिकों को लड़ाई के लिए आगे भेज रहे हैं जिसके कारण यह सैनिक मारे जा रहे हैं।

भाषण समाप्त होते हुए विपक्षी नेताओ को सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने घेर लिया और मार मीट शुरू कर दी। इस मारपीट में कुछ सांसद ज़मीन पर गिर गए।