25 फ़रवरी 2020 - 11:26
ट्रंप एक फ़ाशिस्ट हैं और फ़ाशिस्ट को वाइट हाउस से दूर रखना है" बराक ओबामा

क्लिंटन ने भी कहा है कि ट्रंप डेमोक्रेसी के लिए ख़तरा हैं

अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन ने कहा है कि इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेसी और हमारे भविष्य के लिए खुला ख़तरा हैं।

इसी प्रकार हिलैरी क्लिंटन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बर्नी सेन्डर्ज़ के बारे में भी कहा है कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता, कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता और उन्होंने अब तक कोई काम पूरा अंजाम नहीं दिया है।

ज्ञात रहे कि जर्मनी में एक फिल्मी मेला चल रहा है जिसमें हिलैरी क्लिंटन के राजनीतिक जीवन के बारे में एक डाक्यूमेन्ट्री दिखाई गयी और हिलैरी क्लिंटन इस मेले में भाग लेने के लिए जर्मनी गयी हैं।

इस फिल्मी मेले में हिलैरी क्लिंटन के राजनीतिक जीवन के बारे में जो डाक्यूमेन्ट्री दिखाई गयी उसके बारे में स्वयं क्लिंटन ने कहा कि इस डाक्यूमेन्ट्री में उनके राजनीतिक कैरियर को बिल्कुल सही दिखाया गया है।

इसी प्रकार इस डाक्यूमेन्ट्री फिल्म में यह दिखाया गया है कि वर्जिनिया राज्य का एक डेमोक्रेट सिनेटर टिम केनी बिल क्लिंटन से कह रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप को फाशिस्ट कहा है।

इसी प्रकार इस डाक्यूमेन्ट्री फिल्म की एक क्लिप में यह दिखाया गया है कि टिम केनी हिलैरी क्लिंटन से कह रहे हैं कि बराक ओबामा ने मुझे फोन किया और कहा कि भूलना नहीं कि एक फाशिस्ट को वाइट हाउस से दूर रखना है।