दोनों ही घटनाओं में एक समानता यह भी है कि दोनों ही हमलावरों ने पुलिस के पास खड़े होकर फ़ायरिंग की है।
जामिया के छात्रों पर हुई फ़ायरिंग में एक छात्र को गोली लगी थी, लेकिन शाहीन बाग़ में कपिल गुर्जर नाम के इस हमलावर ने हवाई फ़ायरिंग करके प्रदर्शनकारियों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की है।
हमलावर चरमपंथी फ़ायरिंग करते हुए जय श्रीराम के नारे लगा रहा था।
पुलिस बैरिकेड के पास खड़े होकर फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
ग़ौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को ही एक प्रेस कांफ़्रेंस में यह दावा किया था कि बीजेपी 2 फ़रवरी को शाहीन बाग़ धरना स्थल पर हमला करा सकती है, ताकि दिल्ली में 8 फ़रवरी को होने वाले चुनाव को टाला जा सके।
घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हमलावर चिल्ला चिल्ला कर कह रहा है कि 'हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी सिर्फ़ हिंदुओं की चलेगी।