29 जनवरी 2020 - 19:22
सेन्चुरी डील का पहला षड्यंत्र, 30 प्रतिशत फ़िलिस्तीनी धरती को इस्राईल में शामिल करने की योजना

ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने कहा है कि इस्राईल, स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश का गठन नहीं होने देगा।

ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री नेफ़्ताली बेनिट ने कहा है कि प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतेनयाहू अगले दिनों में अवैध फ़िलिस्तीन के अन्य क्षेत्रों पर अपना पेश करेंगे।

ज़ायोनी मीडिया के अनुसार ज़ायोनी मंत्रीमंडल को पश्चिमी जार्डन के 30 प्रतिशत आबादी को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में शामिल करने का फ़ैसला करेगी।

इस योजना के अनुसार ज़ायोनी अधिकारी सबसे पहले, यहूदी कालोनियों, जार्डन घाटी और इससे जुड़े कुछ क्षेत्रों का विलय करेंगे।

इसी मध्य पीएलओ के सेक्रेटरी साएब ओरैक़ात ने कहा है कि पश्चिमी जार्डन की 30 प्रतिशत धरती का अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में विलय, सेन्चुरी डील की पहली धांधली है।