नेपाल में बुधवार की सुबह एक विमान लापता हो गया है। तारा एयरलाइंस के इस विमान पर 23 लोग सवार बताए जाते हैं।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तारा एयर के विमान 9N-AHH ने स्थानीय समय के अनुसरा सुबह लगभग 7 बजकर 50 मिनट पर पोखरा एयरपोर्ट से सोमसोम के लिए उड़ान भरी थी जिसके बाद विमान एक घंटे तक कंट्रोल रूम के संपर्क में था लेकिन हिमालय की पहाड़ियों के पास अचानक उसका संपर्क टूट गया।
अधिकारियों का कहना है कि एयरक्राफ्ट की खोजबीन के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है। सर्च ऑपरेशन म्यागदी एरिया में फोकस किया जा रहा है।
24 फ़रवरी 2016 - 13:00
समाचार कोड: 736848
नेपाल में बुधवार की सुबह एक विमान लापता हो गया है। तारा एयरलाइंस के इस विमान पर 23 लोग सवार बताए जाते हैं।