AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
रविवार

3 नवंबर 2019

12:31:03 pm
985803

लेबनान, प्रदर्शनकारी अमरीका और इस्राईल पर ही टूट पड़े, उल्टी हो गयीं सब तदबीरें + वीडियो

लेबनान में प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और ज़ायोनी शासन के विरुद्ध नारे लगाए और अमरीका और इस्राईल के झंडों को आग लगाया।

अलउम्मा वेबसाइट के अनुसार लेबनानी प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बैरूत के रियाज़ सुलह स्क्वायर पर प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन और अमरीका के विरुद्ध नारे लगाए।

लेबनानी प्रदर्शनकारियों ने इसी के साथ ज़ायोनी शासन और अमरीका के झंडों को भी आग लगाया।

ज्ञात रहे कि लेबनान में 17 अक्तूबर से भ्रष्टाचार और बुरी आर्थिक स्थिति के विरुद्ध जनता के प्रदर्शनों का क्रम जारी है। इस दौरान लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

लेबनान के राष्ट्रपति मिशल औन ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इसी के साथ उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लेबनान की नई सरकार वह काम करेगी जो अब तक की सरकारें नहीं कर सकी हैं, सरकार के प्रति जनता का विश्वास बहाल करने में सफल रहेंगी।