31 अक्तूबर 2024 - 12:38
मिस्र ने दिया संघर्ष विराम का प्रस्ताव, हमास ने ठुकराया

इस्राईल के पक्ष के मिस्र के इस युद्धविराम प्रस्ताव को हमास ने खारिज कर दिया है। इससे पहले कतर की मध्यस्थता से भी यही कोशिश की गई थी, जिसे हमास ने स्वीकार नहीं किया।

ज़ायोनी हितों के लिए काम  कर रहे मिस्र के संघर्ष विराम प्रस्ताव को हमास ने ठुकरा दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़ायोनी सूत्रों ने कहा है कि हमास ने ग़ज़्ज़ा से ज़ायोनी सेना की वापसी के बिना ही एक महीने के युद्धविराम के बदले में कैदियों को रिहा करने के मिस्र के हालिया प्रस्ताव को खारिज कर दिया है!

इस्राईल के पक्ष के मिस्र के इस युद्धविराम प्रस्ताव को हमास ने खारिज कर दिया है। इससे पहले कतर की मध्यस्थता से भी यही कोशिश की गई थी, जिसे हमास ने स्वीकार नहीं किया। 

बता दें कि इन वार्ताओं का उद्देश्य, केवल ज़ायोनी शासन के लिए समय खरीदना है, और दुर्भाग्य से, मिस्र जैसे देशों और क्षेत्र के अन्य शासकों को अपनी सत्ता बचाने के लिए इस खेल का हिस्सा बनना पड़ रहा है।