AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

22 सितंबर 2023

8:51:20 am
1394987

ब्रिटेन में यौन हिंसा और खौफ के साये में जी रही हैं युवतियां और महिलाऐं

ब्रिटिश सरकार के कई संस्थानों में महिलाओं के यौन शोषण की खबरें आती रहती हैं, यहां तक ​​कि पुलिस विभाग में भी महिला पुलिस अधिकारियों के यौन शोषण की खबरें सार्वजनिक होती रहती हैं।


यूनाइटेड किंगडम में प्रकाशित एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि यूनाइटेड किंगडम में 44 प्रतिशत किशोर लड़कियां अकेले घर छोड़ने से डरती हैं, जबकि 27 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि उनके साथ यौन हिंसा हुई है।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फीसदी युवा लड़कों ने भी कहा कि उन्हें लगता है कि देश की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं और यह असुरक्षा से भरी हैं।

ऐसे में सामाजिक मामलों के जानकारों का कहना है कि भ्रष्टाचार, हत्या, लूटपाट और बलात्कार जैसी घटनाओं में ब्रिटिश पुलिस की संलिप्तता के कारण देश के लोगों का ब्रिटिश पुलिस पर से भरोसा उठ गया है।

याद रहे कि ब्रिटिश सरकार के कई संस्थानों में महिलाओं के यौन शोषण की खबरें आती रहती हैं, यहां तक ​​कि पुलिस विभाग में भी महिला पुलिस अधिकारियों के यौन शोषण की खबरें सार्वजनिक होती रहती हैं।