AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

21 सितंबर 2023

7:46:01 am
1394837

सऊदी क्राउन प्रिंस का ऐलान, अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हैं तो हमारे पास भी होने चाहिए

सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम हर गुजरते दिन के साथ इस्राईल के साथ समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। अपने इंटरव्यू के दूसरे हिस्से में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो सऊदी अरब को भी परमाणु हथियार हासिल करने होंगे।


सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर ईरान के संभावित परमाणु हथियारों के बारे में बात की और कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु शक्ति है, तो सऊदी अरब के पास भी परमाणु हथियार होने चाहिए। बिन सलमान ने कहा है कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हैं तो हमारे पास भी होने चाहिए।

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम हर गुजरते दिन के साथ इस्राईल के साथ समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। अपने इंटरव्यू के दूसरे हिस्से में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो सऊदी अरब को भी परमाणु हथियार हासिल करने होंगे।