AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
बुधवार

13 सितंबर 2023

3:48:16 pm
1393386

लीबिया, दुर्ना में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5 हज़ार से अधिक।

लीबिया के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, दुर्ना में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5 हज़ार 300 से अधिक हो गई है।

ईरान प्रेस ने लीबिया के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि लीबिया के दुर्ना शहर में बाढ़ से 5 हज़ार 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और इलाके में राहत अभियान जारी है।

एएफ ने रेड क्रिसेंट के हवाले से बताया कि पूर्वी लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ सकती है क्योंकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं।