AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

29 अगस्त 2023

4:30:21 am
1389748

मोदी और पुतिन ने की चर्चा , लावरोफ़ लेंगे G20 में हिस्सा

राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर एक दूसरे से अपने-अपने विचार साझा किए। पीएमओ के मुताबिक इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं का इरादा बड़े पैमाने पर ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने, लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विस्तार करने का है। साथ ही दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग विकसित करने के इरादे की पुष्टि की है।

पीएमओ ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों को रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।