दोहा में तालिबान के वार्ता प्रतिनिधिमंडल के करीबी सूत्रों ने खबर देते हुए कहा है कि पिछली कुछ बैठकों में, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि ने तालिबान को स्पष्ट रूप से कहा था कि अमेरिका अफगानिस्तान की संपत्ति का हिस्सा रिलीज़ करने के लिए तैयार है लेकिन तालिबान को उसके लिए ईरान के खिलाफ अमेरिकी योजना के हिसाब से काम करना होगा और इस देश को अस्थिर करने में तालिबान को एक अहम् भूमिका निभानी होगी।
अमेरिकी प्रतिनिधियों ने तालिबान अधिकारियों से कहा कि अगर तालिबान ऐसा करता है तो वॉशिंगटन ने अफ़ग़ानिस्तान की जिस संपत्ति को ब्लॉक कर दिया था उसके कुछ हिस्से को रिलीज़ किया जा सकता है हालाँकि तालिबान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
दोहा में तालिबान के वार्ता प्रतिनिधिमंडल के करीबी सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान मामलों के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ने तालिबान अधिकारियों के साथ अपनी लगातार बैठकों में हमेशा यह बात रखी है कि इस्लामिक अमीरात के शासन के तहत अफगानिस्तान ईरान के खिलाफ अमेरिका के सहयोगी देश के रूप में इस देश को अस्थिर करने के लिए अहम् भूमिका निभाए।
इस राजनैतिक सूत्र ने कहा कि 2013 से 2015 के बीच भी अमेरिका ने तालिबान को कई बार यह ऑफर दिया। तालिबान और अमेरिका के बीच संघर्ष के समय भी अमेरिका ने तालिबान से नज़दीकी बढ़ाते हुए इस संगठन को ईरान के खिलाफ काम करने के ऑफर किया लेकिन तालिबान ने तब भी अमेरिका के इस ऑफर को ठुकरा दिया था।