AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

3 जुलाई 2023

3:29:01 pm
1376837

ईरान की प्रसिद्ध महिला पर्वतारोही ने नांगा पर्वत को किया फ़तह।

ईरान की मशहूर महिला पर्वतारोही अफसाना होसामीफर्ड दुनिया की नौवीं सबसे ऊंची चोटी नांगा पर्वत को फतह करने में कामयाब रही।

नांगा पर्वत को हत्यारा पर्वत भी कहा जाता है जो पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इस पर्वत की ऊंचाई ज़मीन से 8,125 मीटर है, जिस पर सबसे पहले वर्ष 1953 में ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही हरमन बोल ने विजय प्राप्त की थी।

आईआरएनए न्यूज के मुताबिक, पर्वतारोहियों की एक टीम ने हाल ही में दुनिया की नौवीं सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है और पाकिस्तान के माउंट क्लाइंबिंग क्लब के मुताबिक टीम की सदस्य के रूप में ईरानी महिला पर्वतारोही अफसाना होसामी रविवार शाम को नांगा पर्वत को फतह करने में सफल हुईं।

इससे पहले अफसाना हसामी एवरेस्ट, के-टू, लुत्सा, मनास्लु, ब्रॉड पीक और अन्नपुरा फतह कर चुकी हैं।