5 जनवरी 2020 - 15:18
ईरानी हैकर्स ने दिखाया दम, अमेरिका की सरकारी वेबसाइट पर दिया ट्रम्प को कड़ा संदेश

ईरान की ओर से खतरनाक इन्तेक़ाम की आशंका से सहमे ट्रम्प प्रशासन को सायबर क्षेत्र में एक झलक मिल भी गई जब ईरानी हैकर्स की एक टीम ने अमेरिका की सरकारी वेबसाइट को हैक करते हुए ट्रम्प के नाम कड़ा संदेश देते हुए इस साईट पर सुप्रीम लीडर की तसवीर लगा दी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार क़ासिम की शहादत ने जहाँ एक ओर ईरान की हर एक पीढ़ी में नया जोश और जूनून फूंक दिया है वहीँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर विशेष कर मीडिल ईस्ट में  एक के बाद एक मुंह की खा रहे अमेरिका की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार ईरान की ओर से खतरनाक इन्तेक़ाम की आशंका से सहमे ट्रम्प प्रशासन को सायबर क्षेत्र में एक झलक मिल भी गई जब ईरानी हैकर्स की एक टीम ने अमेरिका की सरकारी वेबसाइट को हैक करते हुए ट्रम्प के नाम कड़ा संदेश देते हुए इस साईट पर सुप्रीम लीडर की तसवीर लगा दी ।
हैकर्स ने अमेरिका की सरकारी साईट को हैक करते हुए उसका नाम बदल कर ट्रम्प को संदेश देते हुए कहा कि हम शहीद का इन्तेक़ाम लेंगे, शहादत हमारे लिए इनाम है, और सरदार क़ासिम को वर्षों की मेहनत का इनाम शहादत के रूप में मिला है  ।