2 जनवरी 2020 - 13:03
इराक़ के लिए अमरीका की भयानक साज़िश... क्या है दूसरा चरण, क्या शुरु हो चुका है तीसरा विश्व युद्ध? इराक़ी पत्रकार की चौंका देने व

​​​​​​​लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र रायुलयौम में इराक़ी पत्रकार और लेखक प्रोफेसर कमाल मजीद ने इराक़ की हालिया घटनाओं का अलग अंदाज़ में जायज़ा लिया है।

मैंने रायुल यौम में  इराक़ में चुनाव के बाद  18 मई सन 2018 को अपने एक लेख में यह लिखा थाः " इलाक़े में युद्ध जारी है, लीबिया से लेकर सीरिया व यमन तक, यह युद्ध शिया सुन्नी के बीच नहीं और न ही क्षेत्रीय राष्ट्रों के बीच है, बल्कि यह अमरीका और रूस के बीच विश्व युद्ध की शुरुआत है।"

    इस आधार पर इराक़ में अमरीकी साज़िश जो अक्तूबर 2019 में आरंभ हुई थी ईरान को लपेट में लेने के लिए है ठीक उसी तरह से जैसा कि उसने लीबिया और सीरिया में किया था। आस्ट्रेलिया के मशहूर टीकाकार, जॉन ब्लेजर के इस विचार की कि तीसरा विश्व युद्ध शुरु हो चुका है, पूरी तरह से अनदेखी नहीं की जा सकती।

    लेकिन इराक़ में पहली अक्तूबर से चल रहा है वह वास्तव में अमरीका और दूसरी तरफ रूस, चीन और ईरान के बीच चलने वाले युद्ध का  एक चरण है जिसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है।

अमरीकी सरकार का यह मानना है कि व्यवहारिक रूप से इराक़ की सरकार को गिराना बहुत आसान है और इसके लिए सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा ही काफी है। इसी लिए अमरीका ने प्रदर्शनकारों को धोखा दिया और कानूनी अधिकारों की मांग के साथ सड़कों पर उन्हें भेज दिया। लेकिन अमरीका को बुरी तरह से नाकामी हुई और इस नाकामी के साथ ही अमरीकी साज़िश का पहला चरण भी विफल हो गया क्योंकि आदिल अब्दुल मेहदी के त्याग पत्र के बावजूद, इराक़ और चीन के बीच होने वाला महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता, निरस्त नहीं किया गया। इस लिए अमरीका ने अपनी साज़िश में तेज़ी पैदा की विशेषकर इस लिए भी कि हश्दुश्शाबी के कमांडर, क़ैस खज़अली द्वारा जब यह राज़ फाश किया गया कि इराक़ में होने वाले प्रदर्शनों के पीछे इस्राईल, यूएई जैसी सरकारों का हाथ है और इसके साथ ही उन्होंने इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह की भूमिका की ओर भी संकेत किया। यही नहीं बल्कि हश्दुश्शाबी के सहयोगी, असाएबो अहलिल हक़ और कताएब हिज़्बुल्लाह जैसे संगठनों ने ग्रीन ज़ोन, करकूक और अत्ताजी में अमरीकी छावनियों पर हमले की धमकी भी दी। इन सब बातों की वजह से अमरीका ने अपनी साज़िश का दूसरा चरण आरंभ कर दिया।

    इस साज़िश के दूसरे चरण में अमरीका ने 29 दिसंबर 2019 में इराक़ के स्वंय सेवी बल के और ईरान समर्थित संगठनों के ठिकानों पर हमला कर दिया जिसमें 30 लोग मारे गये। अमरीका ने यह अपराध इस बहाने से किया कि उसका एक नागरिक मारा गया। उसने उस का नाम बताने या किसी भी प्रकार का ब्योरा या सुबूत देने का भी कष्ट नहीं किया।

    इस अमरीकी अपराध के परिणाम में इराक़ में आक्रोश फूट पड़ा और प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी दूतावास को घेर लिया और कई नगरों में चौराहों पर अमरीकी झंडे जलाए गये। डर यह है कि अगला चरण खून भरा होगा जिसमें ईरान और रूस को घसीटा जाएगा और इराक़ की उत्तरी और पश्चिमी प्रान्तों में अमरीका अपने एजेन्टों को सक्रिय करके  नयी आग लगा सकता है जो सांप्रदायिकता के ईंधन से जलेगी। इस आशंका को इस लिए भी बल मिलता है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स इराक़ के औचक दौरे में अमरीकी छावनी में इराक़ के क़बाइली सरदारों से मिले थे और खबर है कि इस खुफिया भेंट में इराक़ के तीन प्रान्तों को मिला कर एक नया राज्य बनाने पर भी चर्चा हुई है। इराक़ के लिए अमरीका की भयानक साज़िश का दूसरा चरण अभी आरंभ हुआ है आगे- आगे देखे होता है क्या? 