जनरल सलामी ने कहा कि कड़े प्रतिबंधों के दौरान ही हमने बैलेस्टिक मिसाइल बनाए जो सटीक निशाना लगाते हैं और हम अपनी ज़रूरत की हर चीज़ देश में ही बनाने लगे हैं।
आईआरजीसी के प्रमुख ने कहा कि देश की व्यवस्था, जनता पर टिकी हुई है और, वरिष्ठ नेता, इस्लाम और जनता, ईरान की शक्ति के तीन स्तंभ हैं और दुश्मन पेट्रोल के बहाने देश को नुक़सान पहुंचाने का इरादा रखते थे लेकिन अब हम स्वंय ही पेट्रोल निर्यात कर रहे हैं इस तरह से हमने दुश्मन की एक अन्य रणनीति विफल बना दी।
जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान सही राह पर आगे बढ़ रहा है और हमारी ताक़त का सुबूत यह है कि अमरीका जहां भी मुंह की खाता है, उसका आरोप, ईरान पर मढ़ता है हालांकि पूरी दुनिया में अमरीका के प्रति घृणा फैल रही है।
उन्होंने कहा कि हम अपने देश को युद्ध की ओर नहीं ले जाएंगे लेकिन किसी भी प्रकार के युद्ध से हम डरते नहीं और अमरीका से कहते हैं कि ईरानी राष्ट्र से बात करते समय ज़बान संभाल कर इस्तेमाल करे क्योंकि हम अमरिकयों को कई बार धूल चटाने की ताक़त रखते हैं।