रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने फॅाक्स न्यूज़ से एक वार्ता में कहा है कि एक भड़काऊ युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए ईरान, चीन और रूस की नौसेना के बेड़ों के एक साथ आने से अमरीकी नौसेना से अधिक शक्ति उनमें आ जाएगी और इसी लिए इसे आसानी से अनदेखी नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चीन की उपस्थिति, अमरीका के लिए खतरे की घंटी है इसी लिए ईरान पर अधिकतम दबाव जारी रहना चाहिए।
चार दिनों दिन चलने वाला ईरान, चीन व रूस का संयुक्त युद्धाभ्यास , शुक्रवार को हिंद महासागर में आरंभ हो चुका है।
उत्तरी हिंद महासागर के एक भाग में होने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में, रूस, ईरान और चीन के नौसैनिक विभिन्न संकटों से मुक़ाबले का अभ्यास कर रहे हैं। ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद पहली बार दुनिया की दो महाशक्तियों के साथ ईरानी नौसेना युद्धाभ्यास कर रही है।