डाॅक्टर अली अकबर विलायती ने शनिवार को तेहरान में सीरिया के कई क़बायली नेताओं से मुलाक़ात में उन्हें सीरिया में प्रतिरोध के स्तंभ बताया और कहा कि सीरिया के संबंध में अमरीका की नीति पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के ख़िलाफ़ है क्योंकि अमरीकी राष्ट्रपति स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि उनका देश, सीरिया का तेल हासिल करने के लिए इस देश में मौजूद है। उन्होंने आशा जताई कि सीरियाई जनता जल्द ही इदलिब प्रांत को दाइश के आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लेगी और पूर्वी फ़ुरात पर सीरिया का अधिकार होगा क्योंकि यह क्षेत्र, सीरियाई राष्ट्र का है।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने ईरान व सीरिया के अनेक संयुक्त बिंदुओं की तरफ़ इशारात करते हुए कहा कि क्षेत्रीय देशों का भविष्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है और अगर किसी भी क्षेत्रीय देश पर हमला होता है तो अन्य देशों को चुप नहीं बैठना चाहिए बल्कि एक दूसरे के सहयोग से अत्याचारी का मुक़ाबला करना चाहिए।