13 दिसंबर 2019 - 13:41
देश की जनता की आर्थिक समस्याओं को सुधारा जाएः आयतुल्लाह किरमानी

आयतुल्लाह किरमानी ने जनता की आर्थिक समस्याओं के समाधान पर बल दिया है।

तेहरान के इमामे जुमा आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने देश की जनता की आर्थिक समस्याओं के समाधान पर बल दिया है।  उन्होंने जुमे के ख़ुत्बे में ईरान की अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुंचाने के लिए शत्रु द्वारा रचे गए षडयंत्रों की ओर संकेत किया।  आयतुल्लाह किरमानी ने कहा कि प्रतिबंध लगाकर शत्रु, अपने लक्ष्यों को कभी भी हासिल नहीं कर सकते।  उन्होंने कहा कि देश के अधिकारियों को योजनाबद्ध ढंग से शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बनाना चाहिए।

जुमे की नमाज़ में मौजूद नमाज़ियों ने ईरान के विरुद्ध अमरीका की शत्रुतापूर्ण नीतियों के विरोध में नारे लगाए और शत्रु के षडयंत्रों की विफलता तक प्रतिरोध जारी रखने पर बल दिया।