4 दिसंबर 2019 - 16:46
भारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने परमाणु वाॅरहेड ले जाने में सक्षम मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।

भारत ने परमाणु शक्ति से लैस पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर में सोमवार की रात जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण हुआ। इससे पहले, यहीं पर बीते 20 नवंबर को भी पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण किया गया था। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

यह मिसाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है। इसमें दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगे हैं। स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है। मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है। पृथ्वी मिसाइल 2003 से भारतीय सेना में है, जो नौ मीटर लंबी है। पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है। रात में परीक्षण के लिए मिसाइल का चयन प्रोडक्शन स्टॉक से किया गया था।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और यह प्रतिस्पर्धा, हमेशा ही विश्व समुदाय की चिंता का कारण है।