15 नवंबर 2019 - 18:12
प्रतिबंध लगाने की अमरीकी धमकी का सिलसिला जारी, अबकी बार मिस्र की बारी

अमरीका ने तुर्की के बाद अब मिस्र को कड़े प्रतिबंधों की धमकी दी है।

अमरीका ने मिस्र को चेतावनी दी है कि अगर उसने रूस से Sukhoi Su-35 युद्धक विमान ख़रीदने की बात आगे बढ़ाई तो उसे कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

वाॅल स्ट्रीट जरनल के अनुसार अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने मिस्र के विदेशमंत्री मुहम्मद ज़की को एक धमकी भरा पत्र भेजा है।  अमरीका की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि मिस्र ने यदि रूस से Sukhoi Su-35 युद्धक विमान ख़रीदने पर रोक नहीं लगाई तो फिर वाशिग्टन, क़ाहिरा के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगा देगा।  रूसी समाचारपत्र  Kommersant ने कुछ समय पहले लिखा था कि Sukhoi Su-35 युद्धक विमानों की ख़रीद को लेकर मिस्र और रूस में 2018 को एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं जिसके आधार पर 2020-2021 में Sukhoi Su-35 युद्धक विमान, मिस्र को दिये जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमरीका, तुर्की को भी धमकी दे चुका है कि अगर उसने रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदा तो वाशिग्टन से एफ-35 युद्धक विमानों की ख़रीदारी को रद्द कर दिया जाएगा।