13 नवंबर 2019 - 11:34
पांच मुस्लिम वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों को मिला इस्लामी नोबल एवार्ड

एकता सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय कार्यवाही का प्रदर्शन करने वाले इस्लामी जगत के पांच वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों को तीसरा अलमुस्तफ़ा इन्टरनेश्नल एवार्ड दिया गया।

तुर्क वैज्ञानिक ओदगोर शाही को कैंसर का टीका तैयार करने, ईरान के अली ख़ादिम हुसैनी को नैनो बायो जेल की तैयारी और तुर्की के इमरान इनान को धरती के कक्ष के निकट के वातावर में लहरों और कणों पर जांच अंजाम देने, ईरान के हुसैन बहारवंद को स्टेम सेल पर नवीन शोध पर जबकि ईरान ही के मुहम्मद अब्दुल वंद को कैंसर की पहचान की नवीन शैली का अविष्कार करने पर इस साल अलमुस्तफ़ा इन्टरनेश्नल एवार्ड के लिए चुना गया है।

अलमुस्तफ़ा एवार्ड या इस्लामी नोबल पुरस्कार कमेटी ने शनिवार को अपना काम शुरु किया था जिसमें ईरान और विदेशी बुद्धिजीवी और वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अलमुस्तफ़ा के नाम से इस्लामी नोबल पुरस्कार हर दो साल बाद इस्लामी जगत के बेहतरीन वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों को मानव जीवन में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की वजह से दिया जाता है।